खास बातें
- रिजर्व बैंक आने वाले दिनों में दरें घटा सकता है जिससे होम लोन की ब्याज दरें कुछ घटेंगी और ईएमआई का बोझ 2011 के मुकाबले थोड़ा कम हो सकता है।
दिल्ली:
रिजर्व बैंक आने वाले दिनों में दरें घटा सकता है जिससे होम लोन की ब्याज दरें कुछ घटेंगी और ईएमआई का बोझ 2011 के मुकाबले थोड़ा कम हो सकता है। रिजर्व बैंक के मुताबिक 2011 मे बढ़ती महंगाई फिक्र का सबब थी लेकिन इस बार ध्यान आर्थिक विकास पर रहेगा। वैसे 2012 की शुरुआत में महंगाई भी घटती दिख रही है।
लोन के मोर्चे पर आम आदमी राहत की उम्मीद कर सकता है लेकिन नए साल में भी पेट्रोल की बढ़ती कीमतें उसे परेशान करना नहीं छोड़ेंगी यानी गाड़ी तो कम ब्याज पर मिल जाएगी लेकिन उसे चलाने के लिए जरूरी ईंधन जेब खाली कर देगा।