खास बातें
- बढ़ती महंगाई दर को काबू करने के लिए रिजर्व बैंक एक बार फिर ब्याज दरें बढ़ा सकता है ताकि पैसा महंगा होने से खर्च कम हो।
New Delhi: मई महीने की महंगाई दर 9 फीसदी को पार कर गई है। बढ़ती महंगाई दर को काबू करने के लिए रिजर्व बैंक एक बार फिर ब्याज दरें बढ़ा सकता है ताकि पैसा महंगा होने से खर्च कम हो और इससे डिमांड का दबाव कम हो। वैसे पिछले साल भर में कई बार ब्याज दरें बढ़ाने के बावजूद महंगाई दर पर लगाम नहीं लग सकी है। इस बार चुनौती इसलिए भी बड़ी है क्योंकि उद्योग जगत के अप्रैल के आंकड़ों के मुताबिक उत्पादन पहले से कम हो रहा है जिसकी एक वजह बढ़ती ब्याज दरों से हुआ महंगा कर्ज भी है।