यह ख़बर 27 अगस्त, 2013 को प्रकाशित हुई थी

रिजर्व बैंक 8,000 करोड़ रुपये के सरकारी बॉन्ड खरीदेगा

खास बातें

  • रिजर्व बैंक बाजार में नकदी का प्रवाह बढ़ाने के लिए 30 अगस्त को खुले बाजार के जरिये 8,000 करोड़ रुपये मूल्य के सरकारी बॉन्ड खरीदेगा।
मुंबई:

रिजर्व बैंक बाजार में नकदी का प्रवाह बढ़ाने के लिए 30 अगस्त को खुले बाजार के जरिये 8,000 करोड़ रुपये मूल्य के सरकारी बॉन्ड खरीदेगा।

आरबीआई ने एक बयान जारी कर कहा, मौजूदा बाजार स्थितियों के आकलन के आधार पर रिजर्व बैंक ने 30 अगस्त को 8,000 करोड़ रुपये मूल्य के सरकारी बॉन्ड खरीदने का निर्णय किया है। रिजर्व बैंक बाजार से 2025 में परिपक्व होने वाली 8.2 प्रतिशत ब्याज दर वाली, 8.33 प्रतिशत ब्याज दर वाली 2026 में परिपक्व होने और 8.32 प्रतिशत दर की 2032 में परिपक्व होने और 8.3 प्रतिशत वाली 2042 में परिपक्व होने वाली प्रतिभूतियां खरीदेगा।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

रिजर्व बैंक सरकारी प्रतिभूतियों की बाजार में खरीद अथवा बिक्री कर नकदी बढ़ाने अथवा सोखने का काम करता है। रुपये की उपलब्धता बाजार की परिस्थितियों के अनुरूप रखने के लिए यह काम किया जाता है।