यह ख़बर 21 अगस्त, 2013 को प्रकाशित हुई थी

रिजर्व बैंक के उपायों से रुपये में सुधार

खास बातें

  • अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार (फारेक्स) में आज डॉलर की तुलना में रुपया 10 पैसे के सुधार के साथ 63.15 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गया।
मुंबई:

पूंजी प्रवाह बढ़ाने और रुपये के उतार-चढ़ाव को रोकने के लिए रिजर्व बैंक द्वारा उपाय किए जाने की घोषणा के बाद अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार (फारेक्स) में आज डॉलर की तुलना में रुपया 10 पैसे के सुधार के साथ 63.15 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गया।

फारेक्स बाजार के विश्लेषकों ने बताया कि निर्यातकों द्वारा डॉलर बिकवाली के बाद मंगलवार को रिजर्व बैंक की घोषणा के बाद आज डॉलर की तुलना में रपया 10 पैसे के सुधार के साथ 63.15 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गया।

फारेक्स बाजार में मंगलवार को रुपया डॉलर के मुकाबले 64.13 रुपये प्रति डॉलर तक की गिरावट पर पहुंचने के बाद 63.25 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

बंबई शेयर बाजार का प्रमुख सूचकांक बीएससी-30 भी आज के शुरआती कारोबार में 321.66 अंक अथवा 1.76 फीसदी की तेजी के साथ 18,567.70 अंक पर पहुंच गया।