यह ख़बर 01 जुलाई, 2013 को प्रकाशित हुई थी

समान सेवाओं के लिए समान शुल्क लगाएं बैंक : रिजर्व बैंक

खास बातें

  • भारतीय रिजर्व बैंक ने बैंकों को निर्देश दिया कि वे अपने ग्राहकों से भेदभाव नहीं करें और शुल्क के लिए समान, उचित तथा पारदर्शी नीति अपनाएं।
मुंबई:

भारतीय रिजर्व बैंक ने बैंकों को निर्देश दिया कि वे अपने ग्राहकों से भेदभाव नहीं करें और शुल्क के लिए समान, उचित तथा पारदर्शी नीति अपनाएं।

रिजर्व बैंक ने बैंकों से कहा है कि वे कोर बैंकिंग के तहत अपने ग्राहकों से मूल शाखा तथा गैर-मूल शाखा के नाम पर भेदभाव नहीं करें।

शीर्ष बैंक ने कहा है कि अगर मूल शाखा में कोई सेवा नि:शुल्क उपलब्ध है तो वह गैर-मूल शाखा में भी मुफ्त ही होना चाहिए।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

बैंक ने कहा है कि बैंक मूल शाखा या आधार शाखा तथा गैर मूल शाखा के नाम अपने ही ग्राहकों से भेदभाव करते पाए गए हैं।