यह ख़बर 21 अक्टूबर, 2013 को प्रकाशित हुई थी

रैनबैक्सी की मलेरिया की दवा को सीडीएससीओ की मंजूरी

नई दिल्ली:

दवा निर्माता कंपनी रैनबैक्सी लैबोरेट्रीज को भारतीय दवा नियामक की ओर से उसकी दवा 'सिनरियाम टीएम' के विपणन की मंजूरी मिली है। इस दवा का इस्तेमाल मलेरिया के इलाज में किया जाता है। कंपनी ने एक विज्ञप्ति में बताया कि उसे सेंट्रल ड्रग स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गनाइजेशन (सीडीएससीओ) की ओर से उसकी दवा सिनरियाम टीएम को देश में निर्मित करने और विपणन करने की मंजूरी मिल गयी है। इस दवा का प्रयोग मलेरिया के इलाज में किया जाता है। उल्लेखनीय है कि कंपनी ने पिछले साल यह दवा पेश की थी।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com