यह ख़बर 12 मई, 2012 को प्रकाशित हुई थी

डीसीएम श्रीराम का मुनाफा 78 फीसदी बढ़ा

खास बातें

  • डीसीएम श्रीराम कंसोलिडेटेड लिमिटेड (डीएससीएल) का मुनाफा 31 मार्च, 2012 को समाप्त चौथी तिमाही के दौरान 78 फीसदी बढ़कर 34.69 करोड़ रुपये हो गया।
मुंबई:

डीसीएम श्रीराम कंसोलिडेटेड लिमिटेड (डीएससीएल) का मुनाफा 31 मार्च, 2012 को समाप्त चौथी तिमाही के दौरान 78 फीसदी बढ़कर 34.69 करोड़ रुपये हो गया। उर्वरक, सीमेंट, चीनी ओर क्लोरो विनायल खंड में वृद्धि के कारण मुनाफा हुआ।

डीएससीएल ने बंबई स्टॉक एक्सचेंज को भेजी सूचना में कहा कि बीज और उर्वरक बनाने वाली कंपनी ने पिछले साल की समान तिमाही में 19.49 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया था। वित्तवर्ष 2011-12 की चौथी तिमाही के दौरान डीएससीएल की कुल बिक्री 20 फीसदी बढ़कर 1,290.21 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वित्तवर्ष की समान अवधि में 1,073.37 करोड़ रुपये रही थी।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

वित्तवर्ष 2011-12 में कंपनी का कुल मुनाफा 63 फीसदी बढ़कर 174.48 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले वित्तवर्ष में 106.72 करोड़ रुपये था। पिछले वित्तवर्ष के दौरान कंपनी की कुल बिक्री 21 फीसदी बढ़कर 4,923.67 करोड़ रुपये हो गई, जो 2010-11 में 4,066.24 करोड़ रुपये थी।