यह ख़बर 28 फ़रवरी, 2011 को प्रकाशित हुई थी

ऋण पत्रों के जरिए 78 हजार करोड़ जुटाएंगी पीएसयू

खास बातें

  • एनटीपीसी, पावरग्रिड तथा गेल सहित सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियां अगले वित्त वर्ष में ऋणपत्रों के जरिए लगभग 78,000 करोड़ रु जुटाएंगी।
New Delhi:

एनटीपीसी, पावरग्रिड तथा गेल सहित सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियां :पीएसयू: अगले वित्त वर्ष में ऋणपत्रों के जरिए लगभग 78,000 करोड़ रु जुटाएंगी। वित्तमंत्री प्रणव मुखर्जी ने सोमवार को लोकसभा में बजट पेश करते हुए यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र इकाइयां :पीएसयू: 2011-12 में बांड तथा बाह्य वाणिज्यिक उधारी :ईसीबी: के जरिये 77,949.89 करोड़ रुपये जुटाएंगी। इन कंपनियों ने 2010-11 में 53,477.8 करोड़ रुपये जुटाए थे। प्रस्तावों के अनुसार बांडों के जरिए लगभग 64,396.74 करोड़ रुपये तथा ईसीबी के जरिए लगभग 13,553.15 करोड़ रु जुटाए जाएंगे।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com