मुंबई: दुनिया की प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर के कमजोर पड़ने और घरेलू शेयर बाजार में जारी तेजी को बदौलत आज अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया 43 पैसे मजबूत होकर 81.92 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गया. इसी तरह पिछले कारोबारी दिवस रुपया 53 पैसे की तेजी लेकर 82.35 रुपये प्रति डॉलर पर रहा था. कारोबार की शुरुआत में रुपया 21 पैसे की बढ़त लेकर 82.14 रुपये प्रति डॉलर पर खुला और बिकवाली से समर्थन पाकर 81.87 रुपये प्रति डॉलर के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया.
हालांकि लिवाली के दबाव में यह 82.32 रुपये प्रति डॉलर के निचले स्तर तक लुढ़क गया. अंत में पिछले दिवस के 82.35 रुपये प्रति डॉलर की तुलना में 43 पैसे मजबूत होकर 81.92 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गया. विश्लेषकों के अनुसार, चीन के कोविड प्रतिबंध को पूरी तरह से समाप्त करने से इंकार करने की वजह से दुनिया की प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर में गिरावट आई है, जिससे रुपये को समर्थन मिला है. इसके साथ ही घरेलू शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन भी तेजी रहने से रुपये को बल मिला है.
ये भी पढ़ें -
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)