खास बातें
- उड़ीसा के जगतसिंहपुर जिले के प्रस्तावित पॉस्को इस्पात संयंत्र के कार्यस्थल पर करीब 25 दिन बाद काम फिर से शुरू हो गया है।
पारादीप: उड़ीसा के जगतसिंहपुर जिले के प्रस्तावित पॉस्को इस्पात संयंत्र के कार्यस्थल पर करीब 25 दिन बाद काम शुरू हुआ। पारादीप के अतिरिक्त जिला मैजिस्ट्रेट सुरजीत दास ने कहा कि पॉस्को के कार्यस्थल पर काम फिर शुरू हो गया है। छुट्टी और अन्य वजहों से 15 अगस्त से यहां काम बंद था। पुनर्वास कॉलोनी और चहारदिवारी का निर्माण जल्दी ही शुरू होगा। सरकारी अधिकारियों और कंपनी के कार्यकारियों को रोकने के लिए पॉस्को विरोधी ब्रिगेड द्वारा बनाए गए बांस के दो द्वारा जिला प्रशासन ने ढहा दिए। सरकारी अधिकारियों को काम करने से रोकने के आरोप में सात लोगों को गिरफ्तार भी किया गया।