यह ख़बर 08 मार्च, 2011 को प्रकाशित हुई थी

पोस्को परियोजना में आश्वासन रिपोर्ट तीन दिन में

खास बातें

  • पटनायक ने कहा, हम जवाब के साथ तैयार हैं। सरकार पर्यावरण एवं वन मंत्रालय को अपनी आश्वासन रिपोर्ट देगी।
भुवनेश्वर:

प्रस्तावित पोस्को परियोजना को मंजूरी मिलने को लेकर आशान्वित उड़ीसा सरकार ने मंगलवार को कहा कि वह वन अधिकार कानून-2006 के उचित तरीके से क्रियान्वयन को लेकर पर्यावरण एवं वन मंत्रालय को आश्वासन रिपोर्ट देगी। इसे अगले तीन दिन में मंत्रालय को भेजा जाएगा। राज्य के मुख्य सचिव विजय कुमार पटनायक ने कहा, हम जवाब के साथ तैयार हैं। राज्य सरकार वन अधिकार कानून-2006 के उचित तरीके से क्रियान्वयन को लेकर अगले तीन दिन में पर्यावरण एवं वन मंत्रालय को अपना आश्वासन रिपोर्ट देगी।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com