यह ख़बर 01 मार्च, 2013 को प्रकाशित हुई थी

पेट्रोल के दाम 1.40 रुपये बढ़े, दिल्ली में 70.74 रुपये लीटर हुआ पेट्रोल

खास बातें

  • तेल कंपनियों ने पेट्रोल के दाम 1.40 रुपये लीटर बढ़ा दिए। पिछले एक पखवाड़े में पेट्रोल के दाम दूसरी बार बढ़ाए गए हैं।
नई दिल्ली:

तेल कंपनियों ने पेट्रोल के दाम 1.40 रुपये लीटर बढ़ा दिए। पिछले एक पखवाड़े में पेट्रोल के दाम दूसरी बार बढ़ाए गए हैं।

पेट्रोल के दाम नियंत्रणमुक्त हैं, इसलिए तेल कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजार में इनके दाम में होने वाली घटबढ़ के अनुरूप दाम तय करतीं हैं।

इंडियन ऑयल कारपोरेशन के अनुसार दो वजह हैं जिससे पेट्रोल के दाम बढ़ाने पड़े। पहली, अंतरराष्ट्रीय बाजार में पेट्रोल के दाम पिछले पखवाड़े के दौरान 128.57 डॉलर से बढ़कर 131 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गए और दूसरी, इस अवधि में डॉलर के मुकाबले रुपया 53.43 से गिरकर 54.15 रुपये प्रति डॉलर रह गया।

पेट्रोल के दाम में की गई 1.40 रुपये लीटर की यह वृद्धि बिना मूल्य वर्धित कर (वैट) के है। वैट शामिल किए जाने के बाद विभिन्न राज्यों के पेट्रोल के दाम में वृद्धि अलग-अलग हो सकती है।

दिल्ली में मध्यरात्रि से पेट्रोल का दाम 69.06 से बढ़कर 70.74 रुपये लीटर होगा। इससे पहले 16 फरवरी को पेट्रोल के दाम डेढ़ रुपये लीटर बढ़ाए गए थे।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

मुंबई में पेट्रोल का दाम 75.89 रुपये से बढ़कर 77.66 रुपये, कोलकाता में 76.59 रुपये से बढ़कर 78.34 रुपये और चेन्नई में 72.17 रुपये लीटर से बढ़कर 73.95 रुपये लीटर होगा।