Petrol, Diesel Prices Today: आम आदमी को मामूली राहत! आज नहीं बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें क्या है रेट?

Petrol Diesel Prices Today: महंगाई की मार से जूझ रही जनता को आज पेट्रोल-डीजल के मोर्चे पर मामूली राहत मिली है. सरकारी तेल कंपनियों ने आज पेट्रोल और डीजल के दाम में इजाफा नहीं किया है.

Petrol, Diesel Prices Today: आम आदमी को मामूली राहत! आज नहीं बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें क्या है रेट?

Petrol Diesel Prices: रविवार को पेट्रोल डीजल के दाम स्थिर (प्रतीकात्मक तस्वीर)

नई दिल्ली:

 Petrol Diesel Prices Today: तकरीबन रोज बढ़ती पेट्रोल और डीजल की कीमतों के बीच आज यानी 18 जुलाई को आम आदमी थोड़ी बहुत राहत मिली. राहत यह है कि रविवार को तेल कंपनियों ने ईंधन के दाम में इजाफा नहीं किया. हालांकि, इसके बावजूद तेल के दाम ऐतिहासिक स्तर पर बने हुए हैं. इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOCL) के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 101.84 रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल 89.87 रुपये प्रति लीटर के पूर्वस्तर पर रहा. इससे पहले, शनिवार को पेट्रोल में 30 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी जबकि डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया था. 

सरकारी तेल कंपनियों के मुताबिक, चार प्रमुख मेट्रो शहरों में मुंबई में पेट्रोल और डीजल की कीमत सबसे ज्यादा है. मूल्य वर्धित कर (वैट) की वजह से तेल की कीमतें भिन्न-भिन्न राज्यों में अलग-अलग हैं. मुंबई में एक लीटर पेट्रोल का दाम 107.83 रुपये जबकि डीजल 97.45 रुपये पर है. कोलकाता में पेट्रोल और डीजल के खुदरा भाव क्रमश: 102.08 रुपये और 93.02 रुपये प्रति लीटर के पूर्वस्तर पर रहे. इसी प्रकार, चेन्नई में खुदरा बाजार में आज पेट्रोल 102.49 रुपये लीटर और डीजल 94.39 रुपये लीटर बिक रहा है. 

कई राज्यों में पेट्रोल 100 के पार
लगातार कीमतों में बढ़ोतरी के चलते राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, ओडिशा, तमिलनाडु, केरल, बिहार और पंजाब सहित कई राज्यों में पेट्रोल के दाम 100 रुपये प्रति लीटर से ऊपर चले गए हैं. उत्तर प्रदेश और हरियाणा के कुछ जिलों में भी पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर से महंगा हो चुका है. डीजल राजस्थान, ओडिशा और मध्य प्रदेश में कुछ स्थानों पर 100 रुपये प्रति लीटर के स्तर को पार कर गया है. 

कैसे तय होते हैं ईंधन के दाम
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कच्चे तेल की कीमतों और डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमतों में उतार-चढ़ाव के आधार पर सरकारी तेल रिफाइनर कंपनियां जैसे इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम रोजाना आधार पर पेट्रोल और डीजल की दरों को संशोधित करती है. इसके अलावा, अन्य वैश्विक और घरेलू कारकों को भी ध्यान में रखा जाता है. नई दरें रोज सुबह 6 बजे से लागू होती हैं. 

ऐसे चेक करें पेट्रोल-डीजल का रेट 
आप एक SMS के जरिए हर रोज अपने फोन से ही पेट्रोल-डीजल की कीमतें जान सकते हैं. इसके लिए आप इंडियन ऑयल SMS सेवा के तहत मोबाइल नंबर 9224992249 पर RSP<स्पेस>पेट्रोल पंप डीलर कोड लिखकर मैसेज भेजना होगा. डीलर का कोड आप इंडियन ऑयल की वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं.

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com