ADVERTISEMENT

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, आज यहां मिल रहा है सबसे सस्ता फ्यूल

Petrol Diesel Price Today: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल 90 डॉलर प्रति बैरल आने के बाद भी देस में पेट्रोल-डीजल (Petrol Diesel Price today) की कीमतों में कोई राहत नहीं है.
NDTV Profit हिंदीNDTV Profit Desk
NDTV Profit हिंदी09:30 AM IST, 23 Sep 2022NDTV Profit हिंदी
NDTV Profit हिंदी
NDTV Profit हिंदी
Follow us on Google NewsNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदी

Petrol Diesel Price 23 September: रोजाना की तरह शुक्रवार सुबह 6 बजे भी पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी किये गए. क्रूड ऑयल 90 डॉलर पर आने के बावजूद  पेट्रोल-डीजल (Petrol Diesel Price today) की कीमतों में राहत नहीं मिली है. बता दें ब्रेंट क्रूड सस्ता होकर 90.59 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है, वहीं WTI 83.70 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है. देश के लोगों को ईंधन सस्ता होने का इंतजार हैं. 

शहर का नाम       पेट्रोल रु. प्रति लीटर         डीजल रु. प्रति लीटर
दिल्ली                         96.72                         89.62
मुंबई                           106.31                       94.27
चेन्नई                           102.63                       94.24
कोलकाता                    106.03                      92.76


आज किस रेट में मिल रहा है तेल
दिल्ली में आज एक लीटर पेट्रोल के लिए 96.72 रुपये खर्च देने होंगे. वहीं महाराष्ट्र और मेघायलय को छोड़कर राजस्थान, गुजरात, बिहार, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश समेत सभी राज्यों में लगातार 125वें दिन कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है.

आज यहां मिल रहा सबसे महंगा और सस्ता तेल
देश में आज सबसे महंगा ईंधन राजस्थान के श्रीगंगानगर में है. इससे पहले महाराष्ट्र के परभणी में सबसे महंगा पेट्रोल मिलता था. श्रीगंगानगर की तुलना में पोर्टब्लेयर में पेट्रोल 29.39 रुपये सस्ता है, वहीं डीजल भी 18.50 रुपये सस्ता है. बता दें पोर्ट ब्लेयर में 84.10 रुपये है और डीजल ₹79.74 लीटर है.

यहां चेक करें अपने शहर का रेट
राज्य स्तर पर पेट्रोल पर लगने वाले टैक्स की वजह से अलग-अलग शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें भी अलग होती हैं. आप अपने फोन से SMS के जरिए रोज भारत के प्रमुख शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं. इसके लिए इंडियन ऑयल (IOCL) के ग्राहकों को RSP कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा.अपने शहर का RSP कोड जानने के लिए यहां क्लिक करें. 

ये भी पढ़ें :

उत्तराखंड: भूस्खलन के कारण घंटों जाम में फंसे रहे पर्यटक

NDTV Profit हिंदी
लेखकNDTV Profit Desk
NDTV Profit हिंदी
फॉलो करें
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT