Petrol-Diesel Today Price: पेट्रोल और डीजल के दाम जारी, जानें आपके शहर में क्या है कीमत

देश में पेट्रोल- डीजल की कीमतें क्रूड ऑयल के रेट पर आधारित होती हैं. यही वजह है कि क्रूड ऑयल के भाव के हिसाब से ही पेट्रोल- डीजल के दाम में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिलता है.

Petrol-Diesel Today Price: पेट्रोल और डीजल के दाम जारी, जानें आपके शहर में क्या है कीमत

दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर.

नई दिल्ली:

तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें (Petrol-Diesel New Price) जारी कर दी हैं. आज भी राजधानी दिल्ली में पेट्रोल का भाव (Petrol Rate Today) 96.72 रुपये प्रति लीटर है. वहीं डीजल का भाव 89.62 रुपये प्रति लीटर है. मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये प्रति लीटर और डीजल 97.28 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. जबकि चेन्नई में पेट्रोल और डीजल की कीमत क्रमश: 102.63 रुपये और 94.24 रुपये और कोलकाता में 106.03 रुपये और 92.76 रुपये है.

जुलाई की शुरुआत में महाराष्‍ट्र में सत्ता पलट के बाद श‍िंदे सरकार ने पेट्रोल पर 5 रुपये और डीजल पर 3 रुपये घटाकर राज्‍य के लोगों को राहत दी थी. दूसरी ओर इससे पहले केंद्र ने लोगों को इस और राहत देने की पहल की थी और 22 मई को ईंधन पर लगने वाले एक्‍साइज ड्यूटी में कटौती की थी. सरकार के इस कदम के बाद पेट्रोल 8 रुपये और डीजल पर 6 रुपये सस्‍ता हो गया था.

आपके शहर में तेल की कीमत :

शहरपेट्रोलडीज़ल
दिल्ली96.7289.62
कोलकाता106.0392.76
मुंबई106.3194.27
चेन्नई102.6394.24
स्रोत : इंडियन ऑयल
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

देश में अंतरराष्ट्रीय कच्चा तेल बाजार के दामों के मुताबिक हर रोज ईंधन तेल के घरेलू दाम भी बदलते रहते  हैं. ये नए दाम हर रोज सुबह 6 बजे लागू हो जाते हैं. आप घर बैठे भी तेल की नए भाव का पता कर सकते हैं. घर बैठे तेल की कीमत पता करने के लिए आपको इंडियन ऑयल मैसेज सेवा के तहत मोबाइल नंबर 9224992249 पर SMS भेजना होगा. आपका मैसेज होगा 'RSP-पेट्रोल पंप का कोड'. ये कोड आपको इंडियन ऑयल के इस पेज से मिल जाएगा.