आप अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए चेक कर सकते हैं.
नई दिल्ली: Petrol-Diesel Price: पेट्रोलियम कंपनियों ने 11 नवंबर के पेट्रोल और डीजल (Petrol Diesel) के दाम जारी कर दिए हैं और इनकी कीमतें स्थिर हैं. देश के चार प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. दरअसल इस साल 21 मई को सरकार ने एक्साइज ड्यूटी में कटौती की थी. पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी में 8 रुपये प्रति लीटर और डीजल में 6 रुपये प्रति लीटर की कटौती कई गई थी. 22 मई से ये नए दाम जारी हुए थे और तभी से स्थिर बनें हैं. देखते हैं देश के चार प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम क्या हैं
चार प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम
शहर का नाम पेट्रोल रुपये/लीटर डीजल रुपये/लीटर
दिल्ली 96.72 89.62
मुंबई 106.31 94.27
कोलकाता 106.03 92.76
चेन्नई 102.63 94.24
अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल के दामों पर ईंधन तेल के घरेलू दाम निर्भर करते हैं. अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल के दामों की समीक्षा रोज तेल कंपनियों द्वारा की जाती है और इसके आधार पर नए दाम हर सुबह 6 बजे जारी होते हैं.
ये भी पढ़ें- अपना घर खरीदा है...? तो अब जानें, कैसे तय होगा हाउस टैक्स, और कैसे-कहां होगा जमा
चेक क करें अपने शहर का रेट
कुछ शहरों में पेट्रोल और डीजल के दामों में मामूली वृद्धि या दाम कम हुए हैं. दरअसल राज्य स्तर पर पेट्रोल पर लगने वाले टैक्स की वजह से अलग-अलग शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें भी अलग होती हैं. आप भी अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी चेक कर सकते हैं. सकइंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE लिखकर 9222201122 नंबर पते हैं. बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते