Petrol-Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट हो गए जारी, चेक कर लें आपके शहर में क्या है दाम

Fuel Price Today: सरकारी तेल कंपनियां लगातार तीन महीनों से तेलके दाम स्थिर रख रही हैं. उधर, मांग प्रभावित होने के बीच क्रूड ऑयल फ्यूचर के दाम कल गिरे हैं.

Petrol-Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट हो गए जारी, चेक कर लें आपके शहर में क्या है दाम

Oil Price: कच्चे तेल में गिरावट के बीच स्थिर चल रहे हैं पेट्रोल-डीजल के दाम.

नई दिल्ली:

अंतरराष्ट्रीय बाजार में शुक्रवार को कच्चे तेल में गिरावट के बीच देश में पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं बदले हैं. सरकारी तेल कंपनियां लगातार तीन महीनों से तेलके दाम स्थिर रख रही हैं. उधर, मांग प्रभावित होने के बीच क्रूड ऑयल फ्यूचर के दाम कल गिरे हैं. ब्रेंट क्रूड 0.41 फीसदी गिरकर 104.22 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया था. यूएस डब्लूटीआई भी 0.55 फीसदी गिरकर 102.16 यूएस डॉलर पर आ गया था. घरेलू वायदा बाजार में कच्चे तेल की कीमत 1.22 फीसदी गिरकर 8,095 रुपये प्रति बैरल चल रही थी.

यह हफ्ता लगातार दूसरा हफ्ता रहा है, जब ब्रेंट क्रूड गिरावट के साथ बंद हुआ है. गुरुवार को इसकी कीमत में 4 फीसदी की तेजी आई थी, लेकिन शुक्रवार को यह फिर गिरावट में चला गया.

अगर पेट्रोल-डीजल के रेट की बात करें तो पिछले कई हफ्तों से दिल्ली में पेट्रोल की कीमत एक लीटर पर 96.72 रुपये और डीजल की कीमत 89.62 रुपये चल रही है. मुंबई में पेट्रोल 111 रुपये से ऊपर है.

देश के कुछ प्रमुख शहरों में तेल के रेट ये हैं-

शहरपेट्रोलडीज़ल
दिल्ली96.7289.62
कोलकाता106.0392.76
मुंबई111.3597.28
चेन्नई102.6394.24
नोएडा96.7989.96
लखनऊ96.7989.76
पटना107.2494.04
जयपुर108.4893.72
स्रोत : इंडियन ऑयल

चेक कर लीजिए अपने शहर में तेल के दाम

देश में अंतरराष्ट्रीय कच्चा तेल बाजार के दामों के मुताबिक हर रोज ईंधन तेल के घरेलू दाम संशोधित होते हैं. ये नए दाम हर रोज सुबह 6 बजे लागू हो जाते हैं. आप घर बैठे भी ईंधन की कीमत का पता कर सकते हैं. घर बैठे तेल की कीमत पता करने के लिए आपको इंडियन ऑयल मैसेज सेवा के तहत मोबाइल नंबर 9224992249 पर SMS भेजना होगा. आपका मैसेज होगा 'RSP-पेट्रोल पंप का कोड'. ये कोड आपको इंडियन ऑयल के इस पेज से मिल जाएगा.

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

Video : बिजनेस मॉडल को सही से लागू करना जरूरी - आशीष सिंघल