Fuel Price Today: कच्चा तेल 106 डॉलर के ऊपर, पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर.
नई दिल्ली: घरेलू बाजार में पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम आज बुधवार, 20 जुलाई को जारी हुए हैं और दाम जस के तस बने हुए हैं. उधर, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल आज गिरावट दर्ज कर रहा था. एशियाई बाजारों में ब्रेंट क्रूड ऑयल में गिरावट आई थी. पिछले दिनों 100 डॉलर प्रति बैरल की कीमत दर्ज करने वाला कच्चा तेल फिलहाल 106 डॉलर से ऊपर चल रहा है. एशियाई बाजारों में U.S. क्रूड 0.59% गिरकर 103.6 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा था. वहीं, ब्रेंट क्रूड ऑयल 0.36% की गिरावट लेकर 106.95 डॉलर प्रति बैरल पर था.
पेट्रोल, डीज़ल और जेट ईंधन पर अप्रत्याशित लाभ करों में कटौती
एक अन्य अपडेट के मुताबिक, सरकार ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कीमतों में कमी आने पर पेट्रोल, डीज़ल, जेट ईंधन और कच्चे तेल पर लगने वाले अप्रत्याशित लाभ करों में बुधवार को कटौती की. वित्त मंत्रालय की अधिसूचना में यह जानकारी दी गई. अधिसूचना के अनुसार, पेट्रोल के निर्यात पर छह रुपये प्रति लीटर कर में कमी की गई, वहीं जेट ईंधन (एटीएफ) को भी छह रुपये प्रति लीटर से घटा कर चार रुपये प्रति लीटर किया गया है. डीज़ल पर कर को 13 रुपये प्रति लीटर से घटाकर 11 रुपये लीटर किया गया है. घरेलू कच्चे तेल उत्पाद पर 23,250 रुपये अतिरिक्त कर को घटा कर 17,000 रुपये प्रति टन किया गया है.
देश के अलग-अलग शहरों में तेल के दाम
| शहर | पेट्रोल | डीज़ल |
|---|
| दिल्ली | 96.72 | 89.62 |
| कोलकाता | 106.03 | 92.76 |
| मुंबई | 106.35 | 94.28 |
| चेन्नई | 102.63 | 94.24 |
| नोएडा | 96.79 | 89.96 |
| लखनऊ | 96.79 | 89.76 |
| पटना | 107.24 | 94.04 |
| जयपुर | 108.48 | 93.72 |
| स्रोत : इंडियन ऑयल |
चेक कर लीजिए अपने शहर में तेल के दाम
देश में अंतरराष्ट्रीय कच्चा तेल बाजार के दामों के मुताबिक हर रोज ईंधन तेल के घरेलू दाम संशोधित होते हैं. ये नए दाम हर रोज सुबह 6 बजे लागू हो जाते हैं. आप घर बैठे भी ईंधन की कीमत का पता कर सकते हैं. घर बैठे तेल की कीमत पता करने के लिए आपको इंडियन ऑयल मैसेज सेवा के तहत मोबाइल नंबर 9224992249 पर SMS भेजना होगा. आपका मैसेज होगा 'RSP-पेट्रोल पंप का कोड'. ये कोड आपको इंडियन ऑयल के इस पेज से https://iocl.com/petrol-diesel-price मिल जाएगा.