खास बातें
- पेप्सिको ने कहा कि कच्चे माल की ऊंची कीमत से इसके लागत ढांचे पर दबाव पड़ रहा है हालांकि कंपनी ने उत्पादों की कीमत बढ़ाने से इनकार किया।
New Delhi: वैश्विक पेय और स्नैक बनाने वाली प्रमुख कंपनी पेप्सिको ने कहा कि कच्चे माल की ऊंची कीमत से इसके लागत ढांचे पर दबाव पड़ रहा है हालांकि कंपनी ने निकट भविष्य में अपने उत्पादों की कीमत में किसी किस्म की बढ़ोतरी से इनकार किया। पेप्सिको इंडिया के अध्यक्ष मनु आनंद ने सीआईआई के समारोह के मौके पर संवाददाताओं से कहा, स्पष्ट रूप से बाकी और लोगों की तरह हम दबाव महसूस कर रहे हैं (उच्च मुद्रास्फीति के कारण)। हमारी कोशिश है कि उत्पादकता बढ़ाएं और उपभोक्ताओं पर कम से कम असर हो। हालांकि उन्होंने कहा कि कंपनी ने कुछ उत्पादों की कीमत बढ़ाई है ताकि लागत की भरपाई की जा सके।