यह ख़बर 27 मार्च, 2011 को प्रकाशित हुई थी

भारत में 500 करोड़ का निवेश करेगी पिटनी बाउज

खास बातें

  • सॉफ्टवेयर कंपनी पिटनी बाउज बिजनेस इनसाइट की अगले तीन साल में भारत में 500 करोड़ रुपये के निवेश की योजना है।
New Delhi:

सॉफ्टवेयर कंपनी पिटनी बाउज बिजनेस इनसाइट (पीबीबीआई) की अगले तीन साल में भारत में 500 करोड़ रुपये के निवेश की योजना है ताकि यहां अपने उत्पाद विकास केंद्र के साथ साथ ब्रिकी विपणन टीम को मजबूत कर सके। पीबीबीआई के अध्यक्ष जॉन ओ-हारा ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भारतीय बाजार हमारे लिए रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण है। हमें लगता है कि अगले तीन साल में हम 500 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करेंगे।  उन्होंने कहा कि कंपनी 2007-10 के दौरान भारत में लगभग 200 करोड़ रुपये पहले ही निवेश कर चुकी है। विस्तार योजना के अगले चरण में कंपनी 400 करोउ़ रुपये और निवेश करेगी।  पीपीबीआई 90 साल पुरानी पोस्टेज समाधान कंपनी पिटनी बाउज की सॉफ्टवेयर शाखा है। कंपनी ने भारत में अपनी उत्पाद विकास शाखा में कमर्चारियों की संख्या को दोगुना करने का लक्ष्य रखा है। इसके अलावा वह आईआईटी जैसे संस्थानों से अभियंताओं की भर्ती भी करेगी।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com