नई दिल्ली:
प्याज की कीमतें अब और रुलाने लगी हैं। दिल्ली−एनसीआर में प्याज की कीमतों में जबरदस्त इजाफा हुआ है और खुदरा बाजार में इसके भाव 100 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है।
हालांकि दिल्ली की मंडियों में प्याज की कीमतें 45 रुपये से 70 रुपये प्रति किलो तक है, लेकिन यहां के खुदरा बाजार में इसकी कीमत 100 रुपये तक पहुंच गई है। देश के अन्य शहरों का भी हाल कुछ ऐसा ही है, जहां इसकी कीमत 80 से 100 रुपये तक पहुंची हुई है।
प्याज के चढ़े दाम से आम लोग ही नहीं, आढ़ती भी हैरान हैं। पटना की सब्जी मंडी में प्याज की सप्लाई बेहद कम हो गई है। पटना में प्याज 90 रु प्रति किलो बिक रहा है, जबकि जयपुर में और भोपाल में यह 80-90 रुपये के भाव में बिक रहा है। लखनऊ में भी प्याज का दाम 70 रुपये किलो पहुंच गया है। मुंबई में इसका दाम 60 से 65 रुपये प्रति किलो चल रहा है।
बाजार सूत्रों ने प्याज कीमतों में तेजी का कारण उत्पादक क्षेत्रों विशेषकर महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश से सीमित आपूर्ति को बताया। सरकार के प्याज निर्यात को रोकने और आयात की अनुमति देने जैसे उपायों के बावजूद पिछले दो महीनों में राष्ट्रीय राजधानी में प्याज की कीमतें 60 से 80 रुपये प्रति किग्रा के बीच बनी हुई है।
आजादपुर मंडी के कृषि उत्पाद विपणन समिति (एपीएमसी) के अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा ने कहा, कीमतें इसलिए अधिक हैं, क्योंकि कटाई के समय बेमौसम बरसात के कारण आपूर्ति धीमी पड़ गई है। बरसात ने प्रमुख उत्पादक क्षेत्रों में फसल को क्षतिग्रस्त किया है।
(इनपुट भाषा से भी)
यह भी पढ़ें
Onion Price: 35 रुपये में 1 किलो प्याज, दिल्ली में 115 दुकानों पर मिलेगा, चेन्नई, गुवाहाटी, मदुरै भी पहुंचेगी कांदा एक्सप्रेस
फेस्टिव सीजन में नहीं रुलाएगा प्याज, सरकार ने बनाया खुदरा बाजार में हस्तक्षेप का प्लान
चीनी के बाद प्याज महंगा, 65 रुपये तक पहुंचे दाम, सरकार चलाएगी कांदा एक्सप्रेस, नासिक से दिल्ली, गुवाहाटी, कोच्चि, चेन्नई तक फायदा