खास बातें
- वर्ल्ड ऑर्गनाइजेशन फार एनिमल हेल्थ द्वारा पिछले सप्ताह कर्नाटक में बर्ड फ्लू वायरस की पुष्टि किए जाने के बाद ओमान ने यह कदम उठाया।
दुबई: ओमान ने इस साल दूसरी बार भारत से पोल्ट्री उत्पादों के आयात पर रोक लगा दी है। वर्ल्ड ऑर्गनाइजेशन फार एनिमल हेल्थ द्वारा पिछले सप्ताह कर्नाटक में बर्ड फ्लू वायरस की पुष्टि किए जाने के बाद ओमान ने यह कदम उठाया।
इससे पहले ओमान ने मार्च में भारत से पोल्ट्री उत्पादों के आयात पर रोक लगाई थी। मस्कट डेली की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ओमान के कृषि एवं मत्स्य पालन मंत्रालय में एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि प्रतिबंध इस सप्ताह से प्रभावी हो गया है।