यह ख़बर 20 जून, 2014 को प्रकाशित हुई थी

इराक में जारी संकट से तेल के दामों में लगी आग

नई दिल्ली:

इराक में जारी संकट के बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में जबरदस्त इजाफा हुआ है और यह 115 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया है।

कच्चे तेल की कीमतों में हुआ यह इजाफा नौ महीनों का रिकॉर्ड है। इराक में संकट बढ़ने के साथ ही भारत में पेट्रोलियम पदार्थों के दाम बढ़ने के आसार बढ़ गए हैं। बीते एक हफ्ते में कच्चे तेल की कीमतों में काफी इजाफा हुआ है। इराक भारत को कच्चे तेल की आपूर्ति करने वाला दूसरा सबसे बड़ा देश है।
 
रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी का कहना है कि इराक संकट की वजह से तेल की कीमतों के साथ-साथ महंगाई में भी बढ़ोतरी होगी। वहीं पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का कहना है कि इराक में जारी संघर्ष का असर देश की तेल आपूर्ति पर नहीं पड़ेगा।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com