यह ख़बर 01 मई, 2012 को प्रकाशित हुई थी

तेल विपणन कम्पनियों को रोजाना 518 करोड़ रुपये का नुकसान

खास बातें

  • तेल विपणन कम्पनियों को रोजाना डीजल, केरोसीन और रसोई गैस की बिक्री पर 518 करोड़ रुपये का नुकसान हो रहा है। यह जानकारी मंगलवार को सरकारी आंकड़ों से मिली।
नई दिल्ली:

तेल विपणन कम्पनियों को रोजाना डीजल, केरोसीन और रसोई गैस की बिक्री पर 518 करोड़ रुपये का नुकसान हो रहा है। यह जानकारी मंगलवार को सरकारी आंकड़ों से मिली।

कम्पनियों को मई के पहले दो सप्ताह में प्रति लीटर डीजल पर 13.91 रुपये, जबकि रसोई गैस के हर सिलेंडर पर 480.50 रुपये के नुकसान का अनुमान है। कम्पनियों को जन वितरण प्रणाली के जरिए प्रति लीटर केरोसीन की बिक्री पर 31.49 रुपये का नुकसान हो रहा है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

केंद्रीय वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी की अध्यक्षता में इस माह के आखिर में मंत्रियों के अधिकार प्राप्त समूह की एक बैठक होने की सम्भावना है, जिसमें इंडियन ऑयल, हिंदुस्तान पेट्रोलियम और भारत पेट्रोलियम जैसी कम्पनियों को होने वाले नुकसान को कम करने के लिए एक व्यवस्था बनाने पर विचार किया जाएगा।