यह ख़बर 28 फ़रवरी, 2011 को प्रकाशित हुई थी

तेल कंपनियों करेंगी 75 हजार करोड़ से अधिक निवेश

खास बातें

  • ओएनजीसी जैसी सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों द्वारा वित्त वर्ष 2011-12 में 74,800 करोड़ रुपये से अधिक का पूंजी निवेश किए जाने की संभावना है।
New Delhi:

ओएनजीसी जैसी सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों द्वारा वित्त वर्ष 2011-12 में 74,800 करोड़ रुपये से अधिक का पूंजी निवेश किए जाने की संभावना है जिसका ज्यादातर वित्त पोषण वे आंतरिक संसाधनों से करेंगी। बजट 2011-12 के मुताबिक, ओएनजीसी अगले वित्त वर्ष में 30,040.02 करोड़ रुपये निवेश करेगी जबकि चालू वित्त वर्ष में यह निवेश 29,203.80 करोड़ रुपये है। यह निवेश राशि कंपनी आंतरिक स्रोतों से जुटाएगी। ओएनजीसी की विदेश इकाई ओवीएल 8,686.93 करोड़ रुपये का पूंजी निवेश करेगी। इस निवेश में से वह 3,448.25 करोड़ रुपये मूल कंपनी से उधार लेगी। इंडियन आयल 14,500 करोड़ रुपये का निवेश करेगी जिसमें से वह 2,000 करोड़ रुपये बांड या डिबेंचर जारी कर जुटाएगी, जबकि 6,200 करोड़ रुपये बाजार उधारी के जरिए जुटाएगी। वर्ष 2011-12 में सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों द्वारा कुल 74,811.82 करोड़ रुपये का पूंजी निवेश किया जाएगा जो चालू वित्त वर्ष में 70,050.84 करोड़ रुपये है।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com