यह ख़बर 28 अगस्त, 2013 को प्रकाशित हुई थी

एनएसईएल दूसरी बार भुगतान से चूकी, भुगतान के लिए लिया कर्ज

खास बातें

  • निवेशकों को बकाए का भुगतान करने में लगातार दूसरी बार चूकने वाली संकटग्रस्त नेशनल स्पाट एक्सचेंज (एनएसईएल) ने कहा कि उसने मुख्य प्रवर्तक एफटीआईएल से 177 करोड़ रुपये प्राप्त किया है जिसका इस्तेमाल वह छोटे निवेशकों के बकाए का भुगतान करने में करेगी।
नई दिल्ली:

निवेशकों को बकाए का भुगतान करने में लगातार दूसरी बार चूकने वाली संकटग्रस्त नेशनल स्पाट एक्सचेंज (एनएसईएल) ने कहा कि उसने मुख्य प्रवर्तक एफटीआईएल से 177 करोड़ रुपये प्राप्त किया है जिसका इस्तेमाल वह छोटे निवेशकों के बकाए का भुगतान करने में करेगी।

एनएसईएल 174 करोड़ रुपये की देनदारी के साप्ताहिक भुगतान में लगातार दूसरी बार चूक गई। मंलवार को 174 करोड़ रुपये के बकाये के बजाय वह केवल 12.05 करोड़ रुपये का भुगतान कर सकी।

एक्सचेंज द्वारा तय किए गए कार्यक्रम के मुताबिक, उसे 20 अगस्त से निवेशकों को 20 सप्ताह तक हर सप्ताह भुगतान करना है।

वायदा बाजार आयोग के चेयरमैन रमेश अभिषेक ने यह नहीं बताया कि एनएसईएल के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाएगी, लेकिन कहा कि एनएसईएल को एफटीआईएल द्वारा धन उपलब्ध कराया जाना भुगतान कार्यक्रम से बाहर का हिस्सा है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

एनएसईएल ने एक बयान जारी कर कहा कि वह उन 608 निवेशकों को 100 प्रतिशत रकम का भुगतान करेगी जिन्हें इस साल 31 जुलाई तक दो लाख रुपये तक की राशि दी जानी थी।