खास बातें
- रिजर्व बैंक के डिप्टी गवर्नर सुबीर गोकर्ण ने कहा कि ब्याज दरें और बढ़ने के आसार नहीं हैं, लेकिन रुपये में उतार-चढ़ाव के चलते रिजर्व बैंक मुद्रा बाजार में हस्तक्षेप कर सकता है।
सिंगापुर: रिजर्व बैंक के डिप्टी गवर्नर सुबीर गोकर्ण ने कहा कि ब्याज दरें और बढ़ने के आसार नहीं हैं, लेकिन रुपये में उतार-चढ़ाव के चलते रिजर्व बैंक मुद्रा बाजार में हस्तक्षेप कर सकता है।
गोकर्ण ने कहा कि पिछले कुछ महीनों में आर्थिक वृद्धि और मुद्रास्फीति के बीच स्थिति काफी संतुलित हुई है और ब्याज दरें और बढ़ने की संभावना नहीं है।
गोकर्ण ने कहा, ‘आर्थिक वृद्धि को लेकर जोखिम की चिंता पिछले कुछ महीनों में बढ़ी है। मौद्रिक नीति चक्र के चरम पर पहुंच गया है।’ उन्होंने कहा, ‘हाल के सप्ताह में रुपया थोड़ा स्थिर हुआ है।’