ADVERTISEMENT

आधार से भ्रष्टाचार की हो सकती है बेहतर रोकथाम : निलेकणी

इंडिया अगेंस्ट करप्शन के बिना उल्लेख किए चुटकी लेते हुए भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण के अध्यक्ष नंदन नीलेकणी ने कहा कि टेलीविजन अभियान, कानून में बदलाव या निरीक्षकों (लोकपाल) की तैनाती की तुलना में आधार आधारित सेवा आपूर्ति शृंखला से भ्रष्टाचार की अधिक प्रभावी रोकथाम की जा सकती है।
NDTV Profit हिंदीNDTV Profit Desk
NDTV Profit हिंदी09:14 PM IST, 22 Oct 2012NDTV Profit हिंदी
NDTV Profit हिंदी
NDTV Profit हिंदी
Follow us on Google NewsNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदी

इंडिया अगेंस्ट करप्शन के नेता अरविंद केजरीवाल पर बिना नाम का उल्लेख किए चुटकी लेते हुए भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण के अध्यक्ष नंदन नीलेकणी ने सोमवार को कहा कि टेलीविजन अभियान, कानून में बदलाव या निरीक्षकों (लोकपाल) की तैनाती की तुलना में आधार आधारित सेवा आपूर्ति शृंखला से भ्रष्टाचार की अधिक प्रभावी रोकथाम की जा सकती है।

नीलेकणी ने कहा, "मैं भी किसी भी दूसरे व्यक्ति की तरह भ्रष्टाचार से लड़ रहा हूं और मेरा मानना है कि इसकी रोकथाम होनी चाहिए। लेकिन मैं नहीं मानता कि एक कानून पारित कर या अधिक निरीक्षक तैनातकर भ्रष्टाचार की समस्या का समाधान किया जा सकता है।" उन्होंने कहा, "यह मानना कि आप कुछ टीवी प्रसारण वैन से भ्रष्टाचार मिटा सकते हैं, मेरे खयाल से इससे भ्रष्टाचार नहीं मिटने वाला। मेरे खयाल से हम जो चाहते हैं उसके लिए दीर्घकालीन सांस्थानिक बदलाव के बारे में सोचने वालों की कमी है।"

नीलेकणी ने इस आरोप को खारिज किया कि शनिवार को राजस्थान में प्रधानमंत्री द्वारा आधार आधारित सेवा आपूर्ति शुरू किया जाना चुनावी हथकंडा है। उन्होंने कहा कि आधार से बजटीय खर्च अधिक चुस्त हो जाएगा और भ्रष्टाचार पर लगाम लगेगी।

नीलेकणी ने कहा कि आधार के दायरे में 20 करोड़ लोग आ चुके हैं और 2014 तक इसके दायरे में 60 करोड़ आ जाएंगे।

NDTV Profit हिंदी
लेखकNDTV Profit Desk
NDTV Profit हिंदी
फॉलो करें
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT