यह ख़बर 04 सितंबर, 2011 को प्रकाशित हुई थी

शीर्ष 9 कंपनियों को 89,000 करोड़ रुपये लाभ

खास बातें

  • देश की 10 सबसे बड़ी कंपनियों में से नौ कंपनियों का कुल बाजार पूंजीकरण पिछले सप्ताह के दौरान 89,339.66 करोड़ रुपये बढ़ा।
Mumbai:

देश की 10 सबसे बड़ी कंपनियों में से नौ कंपनियों का कुल बाजार पूंजीकरण पिछले सप्ताह के दौरान 89,339.66 करोड़ रुपये बढ़ा, जिसमें रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण सबसे अधिक बढ़ा। बंबई स्टॉक एक्सचेंज में शुक्रवार तक के कारोबार में रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार मूल्य 28,125 करोड़ रुपये बढ़कर 2,63,696 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी का शेयर भी पिछले सप्ताह करीब 12 फीसदी चढ़ा। सरकारी कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड का बाजार पूंजीकरण 17,148.92 करोड़ रुपये बढ़कर 2,44379.97 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। आईटी क्षेत्र की प्रमुख कंपनियों टीसीएस और इंफोसिस ने मिलकर अपने बाजार पूंजीकरण में 20,563.1 करोड़ रुपये जोड़े। टीसीएस का बाजार मूल्य 1,99,957.34 करोड़ रुपये रहा, जबकि इंफोसिस का बाजार मूल्य 1,32,954.25 करोड़ रुपये पहुंच गया। एफएमसीजी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी आईटीसी का बाजार पूंजीकरण 4,921 करोड़ रुपये बढ़कर 1,57,458 करोड़ रुपये हो गया। इसी तरह भारती एयरटेल, एसबीआई, एचडीएफसी बैंक और एनटीपीसी के बाजार पूंजीकरण के बाजार पूंजीकरण में बढ़ोतरी दर्ज हुई। दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल का बाजार पूंजीकरण 3,759.54 करोड़ रुपये बढ़कर 1,55,185.65 करोड़ रुपए हो गया और बिजली उत्पादक एनटीपीसी का बाजार पूंजीकरण 577.18 करोड़ रुपये बढ़कर 1,37,616.73 करोड़ रुपये हो गया। देश के सबसे बड़े ऋणदाता एसबीआई का बाजार मूल्य 6,676.92 करोड़ रुपये बढ़कर 1,26,610.66 करोड़ रुपये हो गया, जबकि निजी ऋणदाता एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण 7,568 करोड़ रुपये बढ़कर 1,09,886 करोड़ रुपये हो गया। इन कंपनियों के उलट ओएनजीसी का बाजार पूंजीकरण 12,063.22 करोड़ रुपये घटकर 2,25,779.12 करोड़ रुपये पर आ गया।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com