यह ख़बर 05 अगस्त, 2013 को प्रकाशित हुई थी

मारुति का उत्पादन जुलाई में 31 प्रतिशत बढ़कर 99,236 इकाई

खास बातें

  • देश की सबसे बड़ी कार निर्माता मारुति सुजुकी इंडिया ने आज कहा कि जुलाई में कंपनी का उत्पादन पिछले साल के इसी माह के मुकाबले 31.07 प्रतिशत बढ़कर 99,236 इकाई हो गया।
नई दिल्ली:

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता मारुति सुजुकी इंडिया ने आज कहा कि जुलाई में कंपनी का उत्पादन पिछले साल के इसी माह के मुकाबले 31.07 प्रतिशत बढ़कर 99,236 इकाई हो गया। कंपनी मुश्किल बाजार में बिक्री बढ़ाने की कोशिश कर रही है।

कंपनी ने जुलाई 2012 में 75,709 इकाई का उत्पादन किया था।

मारुति सुजुकी ने बंबई शेयर बाजार को बताया कि छोटी कारों -ऑल्टो, ए स्टार और वैगन आर - के खंड में उत्पादन 19.15 प्रतिशत बढ़कर 43,313 इकाई हो गया, जबकि पिछले साल यह 36,349 इकाई थी।

रिज, स्विफ्ट और एस्टिलो जैसी कॉम्पैक्ट कारों का उत्पादन 56.46 प्रतिशत बढ़कर 13,179 इकाई हो गया, जो पिछले साल की इसी अवधि में 20,621 इकाई था।

सीडान खंड में -डीजायर और एसएक्स4- उत्पादन बढ़कर 21,613 इकाई हो गई, जो पिछले साल के इसी माह में 11,590 इकाई हो गया।

कंपनी ने 5,657 जिप्सी और अर्टिगा वाहनों का उत्पादन किया, जबकि पिछले साल जुलाई में ऐसे 7,343 वाहनों का उत्पादन हुआ था।

एमएसआई ने पिछले महीने 8,032 ईको और ओम्नी का उत्पादन किया, जबकि जुलाई 2012 में ऐसी 7,248 इकाइयों का उत्पादन किया था।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

कंपनी ने उत्पादन बढ़ाया, लेकिन जुलाई में बिक्री मात्र 1.3 प्रतिशत बढ़कर 83,299 इकाई हुई, जो पिछले साल के इसी महीने में 82,234 इकाई थी।