यह ख़बर 14 जून, 2011 को प्रकाशित हुई थी

मारुति के कामगारों की हड़ताल जारी, वार्ता विफल

खास बातें

  • दूसरे कामगार संघ को मान्यता दिए जाने के मुद्दे पर प्रबंधकों के साथ कामगारों की वार्ता अब तक बेनतीजा रही।
नई दिल्ली:

मारुति के मानेसर संयंत्र के कामगारों की हड़ताल मंगलवार को 11वें दिन भी जारी रही और दूसरे कामगार संघ को मान्यता दिए जाने के मुद्दे पर प्रबंधकों के साथ कामगारों की वार्ता अब तक बेनतीजा रही। मारुति सुजुकी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, "बातचीत जारी है, लेकिन हड़ताल भी जारी है। हम कामगारों के साथ मसला सुलझाने की कोशिश में हैं।" हड़ताल के कारण संयंत्र में अब तक 10,200 कम कारों का उत्पादन हुआ। कम्पनी का अब तक का नुकसान 320 करोड़ रुपये आंका गया है। इस बीच ऑल इंडिया ट्रेड युनियन कांग्रेस (एटक) के महासचिव अनिल कुमार ने आईएएनएस से कहा कि यदि कामगारों की मांग नहीं मानी जाती है, तो दूसरी वाहन कम्पनियों के कामगार संघ भी उनके समर्थन में हड़ताल करेंगे। उन्होंने कहा कि दूसरे कामगार संघ इस बारे में जल्द ही कुछ फैसला लेंगे।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com