खास बातें
- प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 276.69 अंकों की तेजी के साथ 16,466.05 पर और निफ्टी 93.40 अंकों की तेजी के साथ 4,967.30 पर बंद हुआ।
मुम्बई: देश के शेयर बाजारों में मंगलवार को तेजी का रुख रहा। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 276.69 अंकों की तेजी के साथ 16,466.05 पर और निफ्टी 93.40 अंकों की तेजी के साथ 4,967.30 पर बंद हुआ।
बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 81.51 अंकों की तेजी के साथ 16,270.87 पर खुला। सेंसेक्स ने 16,501.38 के ऊपरी और 16,270.87 के निचले स्तर को छुआ।
सेंसेक्स के 30 में से 24 शेयरों में तेजी रही। मारुति सुजुकी (10.48 फीसदी), हिंडाल्को इंडस्ट्रीज (6.04 फीसदी), एलएंडटी (5.23 फीसदी), टाटा स्टील (5.00 फीसदी) और आरआईएल (3.78 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।
सेंसेक्स में गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे टाटा पावर (0.82 फीसदी), आईसीआईसीआई बैंक (0.75 फीसदी), गेल इंडिया (0.44 फीसदी), आईटीसी (0.38 फीसदी) और टीसीएस (0.28 फीसदी)।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक निफ्टी 30.60 अंकों की तेजी के साथ 4,904.50 पर खुला। निफ्टी ने 4,975.55 के ऊपरी और 4,904.00 के निचले स्तर को छुआ।
बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी रही। मिडकैप 74.67 अंकों की तेजी के साथ 5,655.32 पर और स्मॉलकैप 66.42 अंकों की तेजी के साथ 6,258.45 पर बंद हुए।
बीएसई के सभी 13 सेक्टरों में तेजी रही। पूंजीगत वस्तु (3.73 फीसदी), धातु (3.66 फीसदी), रियल्टी (3.46 फीसदी), तेल एवं गैस (2.79 फीसदी) और वाहन (2.62 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।
बीएसई में कारोबार का रुझान सकारात्मक रहा। कुल 1907 शेयरों में तेजी और 975 में गिरावट रही, जबकि 103 शेयरों के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ।