खास बातें
- प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 2.07 फीसदी या 356.26 अंकों की गिरावट के साथ 16,831.08 पर और निफ्टी 2.34 फीसदी या 122.15 अंकों की गिरावट के साथ 5,086.85 पर बंद हुआ।
मुम्बई: देश के शेयर बाजारों में चार मई को समाप्त कारोबारी सप्ताह में गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 2.07 फीसदी या 356.26 अंकों की गिरावट के साथ 16,831.08 पर और निफ्टी 2.34 फीसदी या 122.15 अंकों की गिरावट के साथ 5,086.85 पर बंद हुआ।
इस सप्ताह शेयर बाजारों में चार दिनों का कारोबारी सत्र सम्पन्न हुआ। मंगलवार एक मई को महाराष्ट्र दिवस के मौके पर शेयर बाजारों में कारोबार बंद रहे।
बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट रही। मिडकैप 2.73 फीसदी या 171.53 अंकों की गिरावट के साथ 6,100.80 पर और स्मॉलकैप 2.05 फीसदी या 137.91 अंकों की गिरावट के साथ 6,726.17 पर बंद हुआ।
पिछले सप्ताह शेयर बाजारों में गिरावट दर्ज की गई थी। पिछले सप्ताह शनिवार को बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 1.07 फीसदी या 186.50 अंकों की गिरावट के साथ 17,187.34 पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक निफ्टी 5,209.00 पर बंद हुआ था।
शनिवार को तकनीकी उन्नयन के लिए विशेष संक्षिप्त कारोबारी सत्र का आयोजन किया गया। इस दौरान शेयर बाजारों में तेजी रही थी। तकनीकी उन्नयन के लिए शनिवार को सुबह 11.15 बजे से 12.45 बजे तक वायदा और विकल्प सेगमेंट में कारोबार हुआ।
आलोच्य सप्ताह में बीएसई के 13 में से तीन सेक्टरों सूचना प्रौद्योगिकी (2.89 फीसदी), प्रौद्योगिकी (2.24 फीसदी) और स्वास्थ्य सेवा (0.36 फीसदी) में गिरावट रही।
बीएसई में गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे वाहन (5.21 फीसदी), पूंजीगत वस्तु (5.20 फीसदी), बिजली (4.21 फीसदी), बैंकिंग (4.05 फीसदी) और धातु (3.71 फीसदी)।
भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा बैसल-3 नियमों को लागू करने से सम्बंधित दिशानिर्देश की घोषणा करने के बाद बैंकिंग शेयरों में तेज गिरावट देखी गई।