खास बातें
- देश की शीर्ष 10 कंपनियों में से 7 का बाजार पूंजीकरण पिछले सप्ताह 27,131.73 करोड़ रुपये घट गया।
मुंबई: देश की शीर्ष 10 कंपनियों में से 7 का बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) पिछले सप्ताह 27,131.73 करोड़ रुपये घट गया। सप्ताह के दौरान टीसीएस को सबसे अधिक झटका लगा। समीक्षाधीन सप्ताह में टीसीएस का बाजार पूंजीकरण 11,400.69 करोड़ रुपये घटकर 2,10,643.65 करोड़ रुपये रह गया। इसी तरह, इन्फोसिस का बाजार पूंजीकरण भी 485.13 करोड़ रुपये घटकर 1,75,362.08 करोड़ रुपये रह गया। देश के दो सबसे बड़े बैंकों, एसबीआई और आईसीआईसीआई के कुल बाजार पूंजीकरण में 9,184.89 करोड़ रुपये की कमी आई जिससे एसबीआई का बाजार पूंजीकरण घटकर 1,63,290.85 करोड़ रुपये रह गया जबकि आईसीआईसीआई बैंक का पूंजीकरण घटकर 1,15,748.65 करोड़ रुपये रहा। सार्वजनिक क्षेत्र की बिजली उत्पादक कंपनी एनटीपीसी का बाजार पूंजीकरण 3,669.23 करोड़ रुपये घटकर 1,43,924.5 करोड़ रुपये रह गया जबकि आईटीसी का बाजार पूंजीकरण 910.75 करोड़ रुपये घटकर 1,32,335.15 करोड़ रुपये रहा।