यह ख़बर 10 जुलाई, 2011 को प्रकाशित हुई थी

विदेशी संस्थागत निवेशक रहे सबसे बड़े खरीदार

खास बातें

  • विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने 30 जून से आठ जून के बीच शेयर बाजारों में 1.2 अरब डॉलर से अधिक की खरीदारी की।
मुम्बई:

विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने 30 जून से आठ जून के बीच शेयर बाजारों में 1.2 अरब डॉलर से अधिक की खरीदारी की। भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड से उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक एफआईआई इस दौरान भारतीय शेयर बाजार के सबसे बड़े निवेशकों में रहे। प्रमुख सूचकांकों में शामिल शेयरों में हालांकि मुनाफा वसूली के कारण शुक्रवार को समाप्त में मामूली वृद्धि ही रही। शुक्रवार को समाप्त साप्ताहिक कारोबार में बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 0.5 फीसदी या 95.24 अंकों की मामूली वृद्धि के साथ 18,858.04 पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक निफ्टी 0.6 फीसदी या 33.45 अंकों की वृद्धि के साथ 5,660.65 पर बंद हुआ। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों का प्रदर्शन इस सप्ताह काफी बेहतर रहा। मिडकैप में 1.37 फीसदी और स्मॉलकैप में 1.83 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com