खास बातें
- देश के शेयर बाजार सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन बढ़त के साथ खुले। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 129.95 अंक और निफ्टी 66.25 अंक बढ़कर खुला।
मुम्बई: देश के शेयर बाजार सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन शुक्रवार को बढ़त के साथ खुले। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 129.95 अंक और निफ्टी 66.25 अंक बढ़कर खुला। बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 129.95 अंक बढ़कर 18,480.69 अंक पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों वाला सूचकांक निफ्टी 66.25 अंक बढ़कर 5,588.65 अंक पर खुला। शुरुआती कारोबार में बीएसई पर सभी क्षेत्रीय सूचकांकों में बढ़त दर्ज की गई। ऑटोमोबाइल्स, सूचना प्रौद्योगिकी और धातु क्षेत्र के सूचकांकों में सबसे ज्यादा मजबूती रही।