खास बातें
- नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 36.40 अंक या 0.66 फीसद की तेजी के साथ 5,483.05 अंक पर खुला।
मुंबई: अन्य एशियाई बाजारों में मजबूत रुख के बीच संस्थागत और खुदरा निवेशकों की लिवाली से बंबई शेयर बाजार का सूचकांक लगभग 110 अंक की तेजी के साथ खुला। 30 प्रमुख शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 109.74 या 0.60 फीसद की तेजी के साथ 18,259.61 अंक पर खुला। सेंसेक्स बृहस्पतिवार को 208.82 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ था। बैंकिंग, रीयल्टी, वाहन और धातु खंड के शेयरों में तेजी दर्ज की गई। इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 36.40 अंक या 0.66 फीसद की तेजी के साथ 5,483.05 अंक पर खुला। बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक एशिया के अन्य बाजारों में तेजी के बीच संस्थागत और खुदरा निवेशकों की लिवाली से शुरुआती तेजी दर्ज की गई है।