यह ख़बर 11 मार्च, 2011 को प्रकाशित हुई थी

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 127 अंक टूटा

खास बातें

  • नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई)का निफ्टी भी 43.80 अंक की गिरावट के साथ 5,450.60 अंक पर खुला।
मुंबई:

कमजोर अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों और सऊदी अरब में तनाव के बीच वैश्विक बाजार में गिरावट के रुख और विदेशी फंडों की बिकवाली से बंबई स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 127 अंक कमजोर खुला। पिछले सत्र में 141.97 अंक टूटने वाला सेंसेक्स और 127 अंक की गिरावट के साथ 18,200.37 अंक पर खुला। इस दौरान मेटल, आईटी और कैपिटल गुड्स शेयरों पर बिकवाली दबाव रहा। इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 43.80 अंक की गिरावट के साथ 5,450.60 अंक पर खुला।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com