यह ख़बर 07 मार्च, 2011 को प्रकाशित हुई थी

होटल लीलावेंचर बेचेगी 15 फीसदी हिस्सेदारी

खास बातें

  • होटल लीलावेंचर लिमिटेड ने सोमवार को कहा कि वह कोष जुटाने के लिए 14.95 फीसदी हिस्सेदारी का विनिवेश करेगी।
Mumbai:

लीला होटल समूह की संचालक कम्पनी 'होटल लीलावेंचर लिमिटेड'ने सोमवार को कहा कि वह कोष जुटाने के लिए 14.95 फीसदी हिस्सेदारी का विनिवेश करेगी। कम्पनी ने शेयर बाजार को दी जानकारी में कहा कि वह नए शेयर जारी कर अपनी 14.95 फीसदी हिस्सेदारी बेचेगी। कम्पनी के उपाध्यक्ष और प्रबंध निदेशक विवेक नैय्यर ने कहा कि इस कदम से कम्पनी को अपने ऊपर कर्ज को कम करने में मदद मिलेगी। कम्पनी ने उदयपुर, दिल्ली और चेन्नई में नए होटल बनाने और आगरा,बेंगलुरु, हैदराबाद और पुणे में भूमि खरीदने के लिए कर्ज लिया था। कम्पनी ने कहा कि वह चेन्नई में अपने होटल के निकट स्थित कुछ व्यवसायिक सम्पत्ति बेचेगी और बिल्डरों के साथ मिलकर बेंगलुरू और हैदराबाद में रिहाइशी और कारोबारी परिसरों का निर्माण करेगी। कम्पनी ने कहा कि उसे इस बिक्री और साझे विकास से 950 करोड़ रुपये मिलने की उम्मीद है।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com