खास बातें
- 2-जी घोटाले की आरोपी डीएमके सांसद कनिमोई की ज़मानत याचिका पर सोमवार को दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई होगी।
नई दिल्ली: 2-जी घोटाले की आरोपी डीएमके सांसद कनिमोई की ज़मानत याचिका पर सोमवार को दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई होगी। पटियाला हाउस कोर्ट से जमानत रद्द होने के बाद कनिमोई ने हाई कोर्ट का दरवाज़ा खटखटाया था। कोर्ट ने सीबीआई को 30 मई यानी आज तक जवाब दाखिल करने को कहा था। कनिमोई पर कलईनार टीवी के लिए स्वान टेलीकॉम से 214 करोड़ रुपये की रिश्वत लेने का आरोप है और वह तिहाड़ जेल में बंद हैं।