यह ख़बर 14 सितंबर, 2011 को प्रकाशित हुई थी

जुलाई में क्रेडिट कार्ड से लेनदेन 28% बढ़ा

खास बातें

  • देश में जुलाई माह में क्रेडिट कार्ड के जरिये हुए लेनदेन का आंकड़ा 28.4 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 7,471.76 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है।
Mumbai:

देश में जुलाई माह में क्रेडिट कार्ड के जरिये हुए लेनदेन का आंकड़ा 28.4 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 7,471.76 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। भारतीय रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार, जुलाई, 2010 में क्रेडिट कार्ड के जरिये हुए लेनदेन का आंकड़ा 5,817.46 करोड़ रुपये रहा था। हालांकि, 31 जुलाई, 2011 तक देश में इस्तेमाल में मौजूद क्रेडिट कार्डों की संख्या 6.7 प्रतिशत घटकर 1.76 करोड़ रह गई, जो पिछले साल इसी अवधि तक 1.89 करोड़ थी। आंकड़ों के अनुसार, चालू वित्तवर्ष के पहले चार माह अप्रैल से जुलाई के दौरान क्रेडिट कार्ड से लेनदेन 30 प्रतिशत बढ़कर 29,599.26 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 22,765.33 करोड़ रुपये था। इस बीच, जुलाई में डेबिट कार्ड के जरिये लेनदेन 45.8 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 4,232.57 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल के इसी माह में 2,903.02 करोड़ रुपये था। 31 जुलाई, 2011 तक देश में डेबिट कार्डों की संख्या 24.3 प्रतिशत के इजाफे के साथ 24.33 करोड़ थी। पिछले साल इसी अवधि तक डेबिट कार्डों की संख्या 19.56 करोड़ थी। अप्रैल से जुलाई के दौरान डेबिट कार्ड से लेनदेन 45.2 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 15,923.35 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वित्तवर्ष की समान अवधि में 10,967.53 करोड़ रुपये था।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com