यह ख़बर 08 मार्च, 2011 को प्रकाशित हुई थी

जापानी शेयर बाजारों में बढ़त का रुख

खास बातें

  • जापान के शेयर बाजार में सोमवार को आई तेज गिरावट के बाद शेयरों में निचले भाव पर खरीदारी बढ़ने से मंगलवार को तेजी का रुख रहा।
टोक्यो:

जापान के शेयर बाजार में सोमवार को आई तेज गिरावट के बाद शेयरों में निचले भाव पर खरीदारी बढ़ने से मंगलवार को तेजी का रुख रहा। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स निक्केई 40.42 अंक बढ़कर 10,545.44 अंक पर पहुंच गया वहीं टोपिक्स सूचकांक ने 1.23 अंक बढ़कर 942.86 अंक के स्तर पर कारोबार किया। इलेक्ट्रॉनिक कम्पनी हिताची ने सोमवार को कहा कि वह अमेरिका में अपनी हार्ड ड्राइव निर्माण इकाई प्रतिस्पर्धी वेस्टर्न डिजिटल कार्प को बेचने पर सहमत हुई है। कम्पनी के इस फैसले से प्रौद्योगिकी कम्पनियों के शेयरों में उछाल दर्ज किया गया।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com