यह ख़बर 26 मार्च, 2011 को प्रकाशित हुई थी

चीन ने जापान से खाद्य वस्तुओं का आयात रोका

खास बातें

  • जापान में फुकुशिमा परमाणु संयंत्र से फैल रहे रेडियोधर्मी विकिरण के कारण चीन ने जापान से कुछ खाद्य पदार्थों के आयात पर रोक लगा दी है।
बीजिंग:

जापान में फुकुशिमा परमाणु संयंत्र से फैल रहे रेडियोधर्मी विकिरण के कारण चीन ने जापान से कुछ खाद्य पदार्थों के आयात पर रोक लगा दी है। जिन वस्तुओं के आयात पर रोक लगाई गई है उनमें डेयरी उत्पाद, सब्जियां और पेय पदार्थों के अलावा फुकुशिमा, तोशिगी, गुनमा, आईबराकी और शिबा प्रशासकीय क्षेत्रों से आने वाले फल शामिल हैं। चीन के गुणवत्ता निगरानी एवं निरीक्षण प्रशासन विभाग ने यह जानकारी दी। स्थानीय समाचार पत्र 'शंघाई डेली' के मुताबिक विभाग ने एक बयान में कहा, "जापान के फुकुशिमा परमाणु संयंत्र से हुए रिसाव के कारण स्थानीय फल और कृषि उत्पादों में प्रदूषण फैल गया है।" विभाग ने कहा जापान सरकार ने कई इलाकों में कृषि उत्पादों में अत्यधिक मात्रा में रेडियोधर्मी पदार्थो की पहचान की है और कुछ खाद्य पदार्थों के विपणन पर रोक लगा दी है। सिंगापुर, ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका, ताइवान, हांगकांग और मकाऊ ने भी जापान से खाद्य पदार्थों के आयात पर रोक लगाई है।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com