यह ख़बर 16 मार्च, 2011 को प्रकाशित हुई थी

आईवीआरसीएल को 565 करोड़ रुपये के ठेके मिले

खास बातें

  • आईवीआरसीएल इंफ्रास्ट्रक्चर ने बुधवार को कहा कि उसकी ऊर्जा, इमारत और परिवहन शाखा को 564.62 करोड़ रुपये के ठेके मिले हैं।
New Delhi:

आधारभूत संरचना एवं विनिर्माण कम्पनी आईवीआरसीएल इंफ्रास्ट्रक्चर ने बुधवार को कहा कि उसकी ऊर्जा, इमारत और परिवहन शाखा को 564.62 करोड़ रुपये के ठेके मिले हैं। ऊर्जा शाखा को पावर ग्रिड कार्पोरेशन लिमिटेड ऑफ इंडिया लिमिटेड से 239.67 करोड़ रुपये के ट्रांसमिशन लाइन परियोजना के ठेके सहित कुल 359.61 करोड़ रुपये के ठेके मिले हैं। कम्पनी ने नियामक को दी गई जानकारी में कहा, "कम्पनी के लिए ऊर्जा क्षेत्र में यह अब तक सबसे बड़ा ठेका है और देश के पूर्वोत्तर हिस्से में ट्रांसमिशन क्षेत्र में यह कम्पनी का दूसरा ठेका है।" कम्पनी की इमारत शाखा को 131.46 करोड़ रुपये और परिवहन शाखा को 73.55 करोड़ रुपये के ठेके मिले हैं।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com