भारत में निवेश करने का यही सही वक्त, वरना समय निकल जाएगा : CISCO

भारत में निवेश करने का यही सही वक्त, वरना समय निकल जाएगा : CISCO

मुंबई:

निवेश स्थल के तौर पर भारत पर बड़ा दांव लगाने की वकालत करते हुए सिस्को के कार्यकारी चेयरमैन जान चैंबर्स ने रविवार को कारोबारियों से कहा कि मौका न गंवाएं क्योंकि मौजूदा डिजिटल युग में नवप्रवर्तन की गति के साथ यह देश बढ़ रहा है।

मुंबई में 'मेक इन इंडिया' सप्ताह के दौरान आयोजित सीएनएन एशिया बिजनेस फोरम, 2016 में चैंबर्स ने कहा, '18 महीने पहले मैंने कहा था कि यदि आप किसी देश पर दांव लगाना चाहते हैं तो वह भारत है, क्योंकि मौजूदा डिजिटल युग में नवप्रवर्तन की गति के साथ यह देश बढ़ रहा है।'

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

उन्होंने कहा कि इस दुनिया में प्रत्येक कंपनी प्रौद्योगिकी आधारित कंपनी बन जाएगी। आज चल रहीं 40 प्रतिशत गैर प्रौद्योगिकी कंपनियां अगले 10 साल में बाजार से गायब हो जाएंगी। चैंबर्स ने कहा कि राजनीतिक मतभेदों के बावजूद भारतीय वृद्धि के लिए एकजुट हुए हैं।