यह ख़बर 24 मार्च, 2011 को प्रकाशित हुई थी

खाद्य महंगाई दर में वृद्धि, 10.05 फीसद हुई

खास बातें

  • 12 मार्च को समाप्त सप्ताह में खाद्य पदार्थों की महंगाई दर में एक बार फिर वृद्धि दर्ज की गई और यह बढ़कर 10.05 प्रतिशत हो गई।
New Delhi:

लगातार तीन हफ्तों तक गिरावट के बाद 12 मार्च को समाप्त सप्ताह में खाद्य पदार्थों की महंगाई दर में एक बार फिर वृद्धि दर्ज की गई और यह बढ़कर 10.05 प्रतिशत हो गई। इससे पिछले सप्ताह में यह महंगाई दर 9.42 प्रतिशत दर्ज की गई थी। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी महंगाई दर के इन आंकड़ों के मुताबिक 12 मार्च को समाप्त सप्ताह में प्राथमिक क्षेत्र की वस्तुओं की मुद्रास्फीति पिछले सप्ताह के 12.31 प्रतिशत से बढ़कर 13.53 प्रतिशत हो गई। जबकि ईंधन क्षेत्र की वस्तुओं की महंगाई दर 12.79 प्रतिशत पर स्थिर रही।  देश की कुल महंगाई दर भी भारतीय रिजर्व बैंक और सरकार द्वारा घोषित लक्षित स्तर 4-5 प्रतिशत से काफी ऊंचे स्तर पर बनी हुई है। 12 मार्च को समाप्त सप्ताह में प्रमुख खाद्य पदार्थो की कीमतों में पिछले साल के इसी सप्ताह के मुकाबले हुआ बदलाव निम्न है:प्याज : 10.8 प्रतिशतसब्जियां : 11.2 प्रतिशतफल : 23.6 प्रतिशतआलू : 2.82 प्रतिशतदूध : 6.63 प्रतिशतअंडा, मांस, मछली : 13.21 प्रतिशतमोटे अनाज : 4.45 प्रतिशतचावल : 2.75 प्रतिशतगेहूं : 2.15 प्रतिशतदालें : (-)3.78 प्रतिशत


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com