खास बातें
- इससे जापान के बाजार में भारतीय दवाओं की पहुंच बढ़ जाएगी और अंग्रेजी के अध्यापकों जैसे पेशेवरों के लिए जापान में अवसर बढ़ेंगे।
New Delhi: भारत और जापान के बीच मुक्त व्यापार समझौता एक अगस्त से प्रभावी हो जाएगा, जिससे जापान के बाजार में भारतीय दवाओं की पहुंच बढ़ जाएगी और अंग्रेजी के अध्यापकों जैसे पेशेवरों के लिए जापान में अवसर बढ़ेंगे। भारत-जापान के बीच फरवरी में व्यापक आर्थिक साझीदारी समझौते पर हस्ताक्षर किए गए थे, जिसमें दोनों देश 10 वर्ष में 94 प्रतिशत तक वस्तुओं के व्यापार पर आयात शुल्क खत्म करने को सहमत हुए थे। इस समझौते से द्विपक्षीय व्यापार मौजूदा 12.35 अरब डॉलर से बढ़कर 2015 तक 25 अरब डॉलर पहुंचने की उम्मीद है।