यह ख़बर 27 अक्टूबर, 2011 को प्रकाशित हुई थी

सार्वजनिक बैंकों में पूंजी डालने को मंजूरी दे सकती है सरकार

खास बातें

  • वित्त मंत्रालय ने कहा कि एसबीआई सहित सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में पूंजी डालने को अगले महीने के मध्य तक मंजूरी मिलने की संभावना है।
नई दिल्ली:

वित्त मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि एसबीआई सहित सार्वजनिक क्षेत्र (पीएसयू) के बैंकों में पूंजी डालने को अगले महीने के मध्य तक मंजूरी मिलने की संभावना है। वित्तीय सेवा सचिव डीके मित्तल ने वित्तीय संस्थानों की पूंजी आवश्यकता संबंधी समिति की दूसरी बैठक के बाद यह जानकारी दी। उन्होंने कहा, उम्मीद है कि बैंकों के लिए पूंजी लगाने पर फैसला मंगलवार तक हो जाएगा। उन्होंने कहा कि समिति का फैसला होने के बाद यह प्रस्ताव मंजूरी के लिए वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी के पास जाएगा। उन्होंने कहा कि यह प्रक्रिया 15 नवंबर तक पूरी होने की संभावना है। वित्त सचिव आर एस गुजराल की अध्यक्षता वाली इस समिति की पहली बैठक पिछले सप्ताह हुई थी। उन्होंने कहा कि वित्तमंत्री की मंजूरी के बाद प्रस्ताव कैबिनेट में जाएगा। उन्होंने कहा कि एसबीआई, बैंक आफ बड़ौदा, सिंडीकेट बैंक तथा यूनियन बैंक आफ इंडिया सहित लगभग 5-6 बैंकों को मौजूदा वित्त वर्ष में पूंजी की जरूरत होगी। उन्होंने कहा कि मौजूदा वित्त वर्ष में अलग अलग परिदृश्य में सभी सार्वजनिक बैंकों के लिए धन की जरूरत 10,000 करोड़ रु से 20,000 करोड़ रुपये के बीच रहेगी।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com