यह ख़बर 08 अक्टूबर, 2013 को प्रकाशित हुई थी

भारत 40 और देशों को आगमन पर वीजा की सुविधा देगा

खास बातें

  • भारत ने 40 और देशों को आगमन पर वीजा के लिए प्रक्रिया शुरू की है ताकि भारत को अधिक से अधिक पर्यटन अनुकूल गंतव्य बनाया जा सके। योजना आयोग द्वारा सोमवार को बुलाई गई उच्च स्तरीय बैठक में इन मुद्दों पर सहमति बनी।
नई दिल्ली:

भारत ने 40 और देशों को आगमन पर वीजा के लिए प्रक्रिया शुरू की है ताकि भारत को अधिक से अधिक पर्यटन अनुकूल गंतव्य बनाया जा सके। योजना आयोग द्वारा सोमवार को बुलाई गई उच्च स्तरीय बैठक में इन मुद्दों पर सहमति बनी।

इसके तहत जहां 40 और देशों को आगमन पर वीजा (वीजा ऑन अराइवल) के लिए प्रक्रिया शुरू की जाएगी, वहीं ऑनलाइन वीजा प्रक्रिया को सरल बनाया जाएगा तथा अधिक वरिष्ठ विदेशी यात्रियों को आकर्षित किया जाएगा।

यह बैठक योजना मंत्री राजीव शुक्ला ने बुलाई थी। उन्होंने कहा, भारत को पर्यटक अनुकूल देश बनाने की प्रक्रिया शुरू करने तथा लगभग 40 और देशों को आगमन पर वीजा सुविधा देने पर सहमति बनी।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

मंत्री ने कहा, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार सहित सभी अधिकारियों का यह मानना था कि भारत को यह करना चाहिए क्योंकि इससे और अधिक विदेशी मुद्रा हासिल करने में मदद मिलेगी।