यह ख़बर 14 मार्च, 2011 को प्रकाशित हुई थी

'भारत बना हथियारों का सबसे बड़ा आयातक देश'

खास बातें

  • युद्धक साजोसामान का आयात करने वाले देशों में चीन को पीछे छोड़ते हुए भारत सबसे बड़ा आयातक देश बन गया है।
लंदन:

युद्धक साजोसामान का आयात करने वाले देशों में चीन को पीछे छोड़ते हुए भारत सबसे बड़ा आयातक देश बन गया है। चीन दूसरे नंबर पर और उसके बाद द. कोरिया और पाकिस्तान का नंबर है। स्वीडन की स्टाकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय हथियार हस्तांतरण विषयक शोध के नवीन आंकड़ों के हिसाब से भारत दुनिया का सबसे बड़ा हथियार आयातक देश है। इंस्टीट्यूट की रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2006 से 10 के दौरान दुनिया के कुल हथियारों के निर्यात में भारत की हिस्सेदारी नौ फीसद रही। भारत को करीब 82 फीसद हथियारों का निर्यात रुस से किया गया। रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2006-10 की अवधि में परंपरागत हथियारों के चार बड़े खरीदार एशिया महाद्वीप में ही थे। इससे पहले 1992 में भारत दुनियाभर में सबसे अधिक हथियार खरीदने वाला देश बना था।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com